संगठन को मजबूती देने कोयंबटूर पहुंचीं अनीता बरडिया व शालिनी लुंकड़

संगठन को मजबूती देने कोयंबटूर पहुंचीं अनीता बरडिया व शालिनी लुंकड़
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • महिला मंडल ने ‘भावना चौका’ हेतु दिया विशेष अनुदान

कोयंबटूर, 18 मई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा के तहत तमिलनाडु-केरल प्रांत प्रभारी श्रीमती अनीता बरडिया एवं श्रीमती शालिनी लुंकड़ का कोयंबटूर आगमन हुआ। स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों ने अतिथियों का कुमकुम तिलक लगाकर और जैन ध्वज के सैश पहनाकर भावभीना स्वागत किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सिद्ध प्रभा जी के पावन सानिध्य में नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात मंडल की बहनों ने सुमधुर मंगलाचरण और मंडल गीत की प्रस्तुति दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान कोयंबटूर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूपकला भंडारी ने सभी आगंतुक अतिथियों और सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया। सांगठनिक चर्चा को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती शालिनी लुंकड़ ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। वहीं, श्रीमती अनीता बरडिया ने उपस्थित बहनों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान कर उनका मार्गदर्शन किया। साध्वी श्री सिद्ध प्रभा जी ने अपने प्रेरणा पाथेय में महिला मंडल की सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें धर्म और समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

pop ronak

इस अवसर पर कोयंबटूर महिला मंडल द्वारा ‘भावना चौका’ हेतु अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को उदारतापूर्वक अनुदान राशि भी भेंट की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहमंत्री श्रीमती वंदना पारख ने किया, जबकि अंत में मंडल की मंत्री श्रीमती रेखा मरोठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस संगठन यात्रा से स्थानीय मंडल की बहनों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।