श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, साहूकारपेट की बैठक आयोजित

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, साहूकारपेट की बैठक आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • आचार्य महाश्रमण के दर्शनार्थ यात्रा हेतु राजेंद्र भंडारी बने संयोजक

साहूकारपेट (चेन्नई), 9 अगस्त । श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, साहूकारपेट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को तेरापंथ भवन में आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। इसके पश्चात प्रबंधन्यासी तनसुखलाल नाहर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी का अभिनंदन किया। बैठक में मंत्री प्रवीण बाबेल ने संस्था द्वारा हाल ही में संपादित किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट पेश की।

pop ronak

लाडनूं यात्रा हेतु राजेंद्र भंडारी बने संयोजक
बैठक के दौरान लाडनूं (राजस्थान) में विराजित जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ जाने की योजना पर गहन विचार-विमर्श किया गया। तय किया गया कि श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, चेन्नई के साथ संघबद्ध होकर श्रद्धालु लाडनूं यात्रा पर जाएंगे। इस विशाल दर्शन यात्रा के सफल आयोजन हेतु सर्वसम्मति से राजेंद्र भंडारी को यात्रा संयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान तेरापंथ सभाध्यक्ष महेंद्र मांडोत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी ट्रस्टियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई व मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। अंत में गौतमचंद आच्छा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करने के साथ बैठक का विधिवत समापन हुआ।

 

sjps
sesumo school