2 ट्रेन में बैग से कैश और कीमती सामान चोरी, हावड़ा और रणकपुर एक्सप्रेस में हुई वारदात, जीआरपी ने शुरू की चैकिंग

2 ट्रेन में बैग से कैश और कीमती सामान चोरी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नागौर , 31 मार्च। रेलगाड़ियों में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हावड़ा एक्सप्रेस में एक यात्री के 4800 रुपए कैश सहित अन्य सामान चोरी हो गया। वहीं रणकपुर एक्सप्रेस में एक महिला के 13 हजार रुपए सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जीआरपी के अनुसार डेगाना तहसील के गोरड़ी चाचा निवासी सीमा पारीक ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह दादर बीकानेर एक्सप्रेस के आरक्षित कोच नंबर एस-7 में वापी से मेड़ता रोड आ रही थी। ट्रेन रवाना होने के बाद वह आरक्षित सीट पर सो रही थी। सुबह ट्रेन पाली से रवाना हुई। तब एक युवक उसका पिंक कलर का बैग लेकर भाग गया। पर्स में 13 हजार रुपए थे। मेड़ता रोड जीआरपी ने मामला दर्ज कर रिपोर्ट मारवाड़ जंक्शन जीआरपी को भेजी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के औरेया जिला के रहटौली निवासी मनोज ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 21 मार्च को ट्रेन नंबर 22307 हावड़ा- बीकानेर में आगरा फोर्ट से बीकानेर के लिए एस-5 कोच में रवाना हुआ। सुबह करीब 4 बजे नींद से उठा तो बैग चोरी हो गया। बैग में 4 हजार 800 रुपए नगद सहित कपड़े, मोबाइल चार्जर, एक वीडियो स्टेंड आदि सामान था। घटना सामने आने के बाद सभी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गाड़ियों की सघन चैकिंग शुरू कर दी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *