राजस्थान के 7 जिलों में आज भी शीतलहर का अलर्ट

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 16 शहरों में कड़ाके की सर्दी, 5 डिग्री से नीचे तापमान; अगले तीन दिन में बढ़ेगी ठंड

जयपुर , 17 दिसम्बर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में 16 शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सीकर, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, मंगलवार सुबह टोंक सहित आसपास के एरिया में घने कोहरे का असर रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन में सर्दी और तेज होने की आशंका है। इस बीच फतेहपुर के अलावा अन्य शहरों का तापमान गिरकर शून्य या माइनस में जाने की आशंका है। आज भी 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। राज्य में तेज सर्दी से 22 दिसंबर तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में
सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान 28.6 डिग्री बाड़मेर और 28.2 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। जालोर में 27.7, जोधपुर में 27.3, डूंगरपुर में 26.9, चूरू 25.2, उदयपुर में 25.4, जयपुर में 25.1 और अजमेर में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ठंडा दिन कल सिरोही में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया।

सीकर के पास फतेहपुर में सोमवार को भी पारा माइनस में दर्ज हुआ। फतेहपुर के अलावा सीकर, चूरू के एरिया में बर्फ जमी। भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, करौली, चूरू, श्रीगंगानगर और जालोर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

इन शहरों में पांच डिग्री से नीचे आया पारा

राजस्थान में सोमवार को 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इसमें जालोर, हनुमानगढ़, चूरू, करौली, फतेहपुर, बारां, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, अलवर, वनस्थली, माउंट आबू और भीलवाड़ा जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम केंद्र नई दिल्ली के अनुसार राजस्थान में 22 दिसंबर तक कोल्ड-वेव का सबसे ज्यादा असर पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में रहने की आशंका है।

 

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *