महिला के शरीर के दोनों हाथ, पैर और गर्दन को काटकर जमीन में गाड़ने के मामले का खुलासा

महिला के शरीर के दोनों हाथ, पैर और गर्दन को काटकर जमीन में गाड़ने के मामले का खुलासा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बोरे में डालकर घर के बाहर जमीन में गाड़ा, हत्यारे ने तीन दिन पहले खुदवाया था गड्‌ढा

जोधपुर , 31 अक्टूबर। जोधपुर में 50 साल की महिला अनीता के दोनों हाथ, पैर और गर्दन को काटकर जमीन में गाड़ने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला की हत्या प्लानिंग करके की गई। हत्या से पहले घर के बाहर जेसीबी से गड्‌ढा खुदवाया गया। पुलिस ने बोरानाडा इलाके के ​​​​​​ गंगाना निवासी आरोपी गुलामुद्दीन (42) की पत्नी को हिरासत में लिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गुलामुद्दीन की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के आगे से ही अनीता के शरीर के टुकड़ों को गड्ढे से बरामद किया। महिला ने बताया पति गुलामुद्दीन ने यह गड्‌ढा 3 दिन पहले ही खुदवा दिया था। मर्डर के बाद अनीता की बॉडी के टुकड़े कर बोरे में भरकर उसी गड्ढे में गाड़ दिया था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ब्यूटी पार्लर से टैक्सी में बैठकर गई थी
सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि अनीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पति मनमोहन चौधरी ने 27 अक्टूबर को दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मृतका के ब्यूटी पार्लर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वह 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे एक टैक्सी में अकेली बैठकर जाते नजर आई थी।

पुलिस ने उस टैक्सी ड्राइवर का पता लगाकर जानकारी ली। टैक्सी ड्राइवर पुलिस को गंगाना के उस घर के आगे ले गया। जहां उसने अनीता को छोड़ा था। इसके बाद पुलिस के सामने कुछ स्थिति साफ हो गई थी। वह घर अनीता की शॉप के सामने दुकान चलाने वाले गुलामुद्दीन का था और वह फरार है। 30 अक्टूबर को उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने गुलामुद्दीन की पत्नी और उसके परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शव का पता चल गया। गुलामुद्दीन की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के सामने ही जेसीबी से गड्‌ढा खोदकर अनीता के शव को बाहर निकाला। अनीता के दोनों हाथ, पैर और गर्दन को काट कर धड़ से अलग किया था।

अंतिम बार पति से हुई थी बात
मनमोहन ने बताया कि 26 अक्टूबर को उनकी पत्नी अनीता से दोपहर 12 बजे अंतिम बार बात हुई थी। अनीता ने पति से गाड़ी की जरूरत के बारे में पूछा था। दोपहर 2 बजे अनीता ने जोधपुर के सरदारपुरा बी रोड पर स्थित ब्यूटी पार्लर की दुकान खोली थी। इसके 10 मिनट बाद ही वह दुकान बंद कर कहीं निकल गई थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया था। दूसरे दिन 27 अक्टूबर को पति ने थाने में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

अनीता को बहन मानता था गुलामुद्दीन
मनमोहन ने बताया कि गुलामुद्दीन की दुकान और उनकी पत्नी का ब्यूटी पार्लर सरदारपुरा बी रोड पर आमने-सामने हैं। करीब 25 सालों से वह लोग दुकान चला रहे हैं। अनीता को गुलामुद्दीन बहन मानता था और बहन कहकर ही बुलाता था। पति ने इस मामले में अनीता को विश्वास में लेकर उसकी हत्या करने का संदेह जताया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *