मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ महिला इंस्पेक्टर ने ​दी रिपोर्ट

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ महिला इंस्पेक्टर ने ​दी रिपोर्ट
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर में मंत्री पर राजकार्य में बाधा का आरोप, मीणा ने भी गृह राज्यमंत्री से की शिकायत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 05 दिसंबर । जयपुर की महेश नगर थाना पुलिस ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ रोजनामचा में रिपोर्ट डाली है। मंत्री पर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप है। मंगलवार देर रात हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट डालने के बाद सीनियर अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। दरअसल, महेश नगर थाने के महावीर नगर में किरोड़ीलाल मीणा और महेश नगर सीआई कविता शर्मा के बीच विवाद हो गया था। मंत्री के महिला इंस्पेक्टर पर भड़कने का एक वीडियो भी सामने आया था।

pop ronak

इसमें मंत्री सीआई से जबरन एक मकान में घुसने और एक लड़की को पुलिस की गाड़ी में बैठाने को लेकर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्र नेताओं के घर जाकर उनके परिवार, माता-पिता को परेशान करने का आरोप लगाया।वहीं, बुधवार सुबह किरोड़ीलाल मीणा इस पूरे मामले की शिकायत लेकर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से मिले। उन्होंने सीआई पर भी फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया।

सीआई ने क्या रिपोर्ट दी है?

इसके बाद सीआई ने रिपोर्ट में बताया कि अधिकारियों के कहने पर कार्रवाई करने गई थी। इसी दौरान मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी मौके पर पहुंच गए। मंत्री ने कहा कि यह मेरा आदमी है। तुम यहां क्यों आई हो। मैं तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज करवाऊंगा। अधिकारियों को स्थिति की जानकारी देकर वहां से पुलिस टीम के साथ लौटने लगी, तभी मंत्री के साथ आए लड़कों ने पुलिस गाड़ी में बैठी एक लड़की को नीचे उतार लिया और साथ ले गए। मंत्री के साथ आये लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

किरोड़ी आज दे सकते हैं सीआई के खिलाफ सबूत
पूरे मामले को लेकर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार को कहा कि सीआई कविता शर्मा गलत तरीके से सर्विस में आई हैं। इसे लेकर उनके पास पुख्ता सबूत हैं। मंत्री मीणा गुरुवार को कुछ सबूतों को मीडिया के सामने भी रखने वाले हैं, जिसका दावा मीणा ने बुधवार को मंत्री बेढम के आवास पर किया था।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *