आमेट में प्रेक्षा ध्यान और वाद-विवाद प्रतियोगिता, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, अनीता श्रीमाल पहले स्थान पर रही

आमेट में प्रेक्षा ध्यान और वाद-विवाद प्रतियोगिता
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

आमेट , 1 मार्च। आमेट में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में विभाजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पहले चरण में प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार मंत्र से हुई। प्रेक्षा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने प्रेक्षा ध्यान गीत से मंगलाचरण किया। प्रेक्षा ध्यान संयोजिका रेणु छाजेड़ ने प्रतिभागियों को ध्यान के चार चरण और श्वास प्रेक्षा ध्यान का अभ्यास करवाया।

pop ronak

दूसरे चरण में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था “आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार: सह अस्तित्व या संघर्ष”। महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता पामेचा ने सभी का स्वागत किया। रेणु छाजेड़ और कमला देवी भरसारिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में अनीता श्रीमाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेमलता भंडारी द्वितीय और कोमल भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगीता पामेचा ने किया और कमला देवी भरसारिया ने आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *