राजस्थान में 22 अगस्त से फिर शुरू होगी बारिश,11 जिलों में एक्टिव होगा मानसून

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • आज से अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना

जयपुर , 19 अगस्त। राजस्थान में बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। रविवार को भी राज्य में अधिकांश जगह मौसम साफ रहा और धूप निकली। जयपुर, अलवर, भरतपुर के एरिया में देर शाम मौसम में बदलाव हुआ और बादल छाने के साथ बारिश हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान में आज और अगले दो दिन और मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 अगस्त से मानसून फिर एक्टिव होने की संभावना है। 11 जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो अलवर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा, जयपुर ग्रामीण और भीलवाड़ा, राजसमंद के आसपास हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात कोटा के खातौली में 58 एमएम दर्ज हुई। दौसा के बेजुपाड़ा में 34, बूंदी के नैंनवा में 29, जयपुर के फागी में 21, ब्यावर के पास रायपुर में 16, टोंक के पीपलु में 5 एमएम बरसात हुई।

राजस्थान में अब तक 471.8MM बरसात

राजस्थान में मानसून की बारिश की रिपोर्ट देखें तो 1 जून से 19 अगस्त तक 471.8MM बरसात हो चुकी है, जो औसत सामान्य बारिश से 49 फीसदी ज्यादा है। इस सीजन में औसत बारिश 317MM होती है।

अब आगे क्या?
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से आज से 21 अगस्त तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताते हुए किसी भी जिले में आंधी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 22 अगस्त से राजस्थान में मौसम एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। 22 अगस्त को बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *