सौर ऊर्जा संयंत्र एवं भवन नवीनीकरण का जैन संस्कार विधि से उद्घाटन

सौर ऊर्जा संयंत्र एवं भवन नवीनीकरण का जैन संस्कार विधि से उद्घाटन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चेन्नई , 12 जुलाई। (स्वरूप चन्द दांती ) श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, साहूकारपेट, चेन्नई के द्वारा तेरापंथ सभा भवन में नवीन सौर ऊर्जा संयंत्र एवं भवन नवीनीकरण का शुक्रवार को जैन संस्कार विधि से उद्घाटन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रातःकाल शुभवेला में नमस्कार महामंत्र से शुभारम्भ संस्कार समारोह प्रारम्भ हुआ। जैन संस्कारक पदमचन्द आंचलिया, स्वरूप चन्द दांती , हनुमान सुखलेचा ने सम्पूर्ण मंगल मंत्रोच्चार से उद्घाटन समारोह विधि सम्पादित की।

pop ronak

ट्रस्ट बोर्ड प्रबंधन्यासी विमल चिप्पड़ ने स्वागत स्वर के साथ अनुदानदाताओं, जैन संस्कारकों, गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। नवनीत सेठिया ने ट्रस्ट बोर्ड द्वारा संघ सेवा में योगभूत बनाने के लिए साधुवाद सम्प्रेषित किया। तेयुप अध्यक्ष संदीप मुथा और जैन संस्कारकों ने ट्रस्ट बोर्ड एवं अनुदानदाताओं को मंगल भावना पत्रक भेट किया।

रणजीतमल, अक्षयकुमार, ध्रुव छल्लाणी परिवार- सोलर प्लांट के सहयोगी , श्रीमती शांतिदेवी- श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व. इंदरचंदजी सेठिया परिवार- भवन नवीनीकरण सहयोगी ,धर्मीचंद, हुकमीचंद छल्लाणी परिवार कुंभकोणम- चेन्नई, श्रद्धानिष्ठ श्रावक करणलाल श्रद्धा की प्रतिमूर्ति श्रीमती लहरीबाई चिप्पड़ परिवार लावा सरदारगढ़- चेन्नई, द्वारा साहूकारपेट ट्रस्ट बोर्ड को प्रदत्त अनुदान हेतु ट्रस्ट बोर्ड द्वारा सभी परिजनों का अभिनन्दन किया गया।

मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम सानन्द परिसम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट बोर्ड सदस्यों के साथ संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों की महनीय उपस्थित रही।

तत्पश्चात मुनिश्री हिमांशुकुमारजी ठाणा 2 के चातुर्मासिक प्रवेश पर मुनिश्री के मंगल मंत्रोच्चार के साथ पट्ट का अनावरण किया गया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *