राजस्थान में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जयपुर, सीकर सहित कई शहरों में बादल छाए, 6 जिलों में मौसम बदलने की संभावना

जयपुर \ बीकानेर , 27 फ़रवरी। राजस्थान के 6 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज (गुरुवार) से लेकर 1 मार्च तक कई शहरों में मौसम बदलेगा और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 फरवरी को बीकानेर सहित 6 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, फरवरी में ही गर्मी सताने लगी है। जयपुर सहित कई शहरों के तापमान में कल (बुधवार) 1 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। पश्चिमी हवा के असर से पारा 36 के पार दर्ज हो रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गुरुवार सुबह से ही जयपुर, सीकर (फतेहपुर), बहरोड़ सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान जालोर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.9, जोधपुर में 35.4, नागौर, चित्तौड़गढ़, सिरोही में 34.3, डूंगरपुर में 34, भीलवाड़ा में 33, फलोदी, उदयपुर में 33 और जयपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रात में सर्दी हुई कम
राज्य में दिन गर्म होने के साथ-साथ रात में भी सर्दी कम होने लगी है। अलवर, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, करौली, माउंट आबू और पाली को छोड़कर सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हो रहा है। कल सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में दर्ज हुआ। दूसरी ओर, कल दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला था। उत्तर-पश्चिम के जिलों में शाम को घने बाद छाए थे।

कल इन जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है। 28 फरवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *