तेज रफ्तार का तांडव, बीकानेर-देशनोक सड़क पर 22 की दर्दनाक मौत, सड़क हुई रक्तरंजित

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और पिकअप की टक्कर में जोधपुर के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • रात को गुजर रहे राहगीर भयावह दृश्य देखकर दहशत में आ गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

बीकानेर, 26 नवंबर । भारतमाला परियोजना के तहत बनी देशनोक-बीकानेर सड़क पर मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार का तांडव देखने को मिला। जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर दूर तक बिखरी भेड़ों की लाशें और खून से सना रास्ता देखकर रात को गुजर रहे राहगीर भयावह दृश्य से दहशत में आ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। प्रारंभिक जाँच में माना जा रहा है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अधिकांश भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।

pop ronak

हादसे के बाद वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर मृत और घायल पड़ी भेड़ों को हटवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *