सूचना अधिकार अधिनियम के प्रवर्तन में आयोगों की भूमिका पर होगी विचार-गोष्ठी

सूचना अधिकार अधिनियम के प्रवर्तन में आयोगों की भूमिका पर होगी विचार-गोष्ठी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 16 अक्टूबर । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, बीकानेर एवं डॉ. तनवीर मालावत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 17 अक्टूबर को “सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के प्रवर्तन में आयोगों की भूमिका और उनकी दशा-दिशा” विषय पर विचार-गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम सायं 6:15 बजे सागर होटल, बीकानेर में होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के स्टेट वाइस चेयरमैन विजय खत्री ने बताया कि विचार-गोष्ठी के मुख्य वक्ता तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं तमिलनाडु सूचना आयोग के पूर्व अध्यक्ष शकील अख्तर होंगे। वे सूचना अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, सूचना आयोगों की भूमिका तथा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

pop ronak

कार्यक्रम संयोजक एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी तथा समन्वयक डॉ. तनवीर मालावत के अनुसार सूचना का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में सूचना आयोगों की भूमिका, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा अधिनियम के प्रभावी प्रवर्तन पर होने वाली चर्चा अत्यंत प्रासंगिक है।

विचार-गोष्ठी के उपरांत ख्यातनाम ट्रम्पेट वादक आमिर द्वारा ट्रम्पेट वादन की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

खाओसा