भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री का निधन, पार्टी नेताओं ने व्यक्त किया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री का निधन, पार्टी नेताओं ने व्यक्त किया शोक
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

कर्नाटकः, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्होंने बेंगलुरु में अपनी बेटी के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक जगत और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बी.सी. नागेश लगभग एक साल से मस्तिष्क में ट्यूमर (Brain Tumor) की बीमारी से ग्रसित थे। इस गंभीर बीमारी के इलाज के दौरान उनके दो ऑपरेशन भी हुए थे, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। नागेश अपने पीछे अपनी पत्नी वीणा, बेटे विशदीपा और बेटी शारदा को छोड़ गए हैं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहने के बाद नागेश ने वर्ष 1984 में भाजपा का दामन थामा था। वह तिपतूर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए और बसवराज बोम्मई सरकार के दौरान शिक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक सादगी पसंद और वैचारिक निष्ठा वाले नेता के रूप में याद किया है।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *