चातुर्मास की अर्जी लेकर पनवेल पहुंचा आर आर नगर श्रावक समाज
चातुर्मास की अर्जी लेकर पनवेल पहुंचा आर आर नगर श्रावक समाज


राजाराजेश्वरी नगर, 28 फरवरी। राजाराजेश्वरी नगर के श्रावकों का एक दल दिनांक 27 फरवरी को चातुर्मास की अर्जी लेकर मुंबई के निकट कोलखे गांव, पनवेल में परमपूज्य गुरुदेव के दर्शन हेतु श्री चरणों में पहुंचा। तेरापंथ ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज डागा के नेतृत्व में सभा के पूर्व अध्यक्ष कमलसिंह दुगड़, कोषाध्यक्ष राकेश छाजेड़, संगठन मंत्री राजेश छाजेड़, गणेशमल नाहर, बुद्धमल बैंगाणी, बिनोद छाजेड़ के साथ तेयुप से अध्यक्ष विकास छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष नरेश बांठिया, संगठन मंत्री बिकाश जैन चारित्रात्माओं का चातुर्मास प्राप्ति की उत्कट भावना लेकर गुरु चरणों में पहुंचे।


मनोज डागा ने गुरुदेव के दर्शन कर सुखसाता की पृच्छा करते हुए आर आर नगर की वस्तुस्थिति से अवगत कराया एवं लिखित रूप में भी निवेदन पत्र सौंपा। पिछले वर्ष भी चौमासा न मिलने की व्यथा का वर्णन किया एवं अपनी रिक्त झोली गुरुदेव के समक्ष रखी एवं श्रावकों ने दूरस्थ क्षेत्र से भी विहार करवाने की प्रतिबद्धता दर्शायी । गुरुदेव ने हमें सेवा का पर्याप्त समय प्रदान किया। सभी जानकारियां प्राप्त कर निवेदन को विचार हेतु स्वीकार किया। आचार्य प्रवर अपनी धवल सेना के साथ औरंगाबाद की ओर अपनी पूर्ण ओजस्विता के साथ विहाररत हैं। गुरुदेव सहित सभी चारित्रात्माओं के सुखसाता है।


