होटल में भीषण आग से 9 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

होटल में भीषण आग से 9 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • मिर्जा गालिब स्ट्रीट कोलकाता में दर्दनाक हादसा

कोलकाता, 19 अगस्त । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्य इलाके में स्थित मिर्जा गालिब स्ट्रीट के एक होटल में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले बांग्लादेश के नागरिक हैं, जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे. हादसा तड़के लगभग 1:45 बजे हुआ, जब होटल में ठहरे अधिकांश लोग सो रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गौरतलब है कि बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्य कार्यालय इस होटल के काफी करीब ही स्थित है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राहत कार्य और वर्तमान स्थिति

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

होटल के भीतर भारी मात्रा में धुआं भर जाने के कारण राहत व बचाव टीमों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है और फिलहाल इमारत को ठंडा (कूलिंग ऑपरेशन) करने का काम जारी है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तारापीठ हादसे की यादें हुईं ताजा

कोलकाता की इस त्रासदी से महज दो दिन पहले, सोमवार तड़के बीरभूम जिले के तारापीठ स्थित एक चार मंजिला होटल में भी ऐसा ही भीषण अग्निकांड हुआ था। ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग दूसरी मंजिल तक फैल गई थी, जिसमें धुएं के कारण कमरों में फंसे 9 लोगों की मौत हो गई थी—जिनमें मेघालय के एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल थे। उस मामले में पुलिस ने होटल मालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

sjps